{"_id":"69e4ca793981c34ae20b538c","slug":"video-kuthar-station-in-charge-kept-watching-ipl-match-during-tehsil-day-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: तहसील दिवस में फोन पर आईपीएल मैच देखते रहे खुटार थाना प्रभारी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: तहसील दिवस में फोन पर आईपीएल मैच देखते रहे खुटार थाना प्रभारी, वीडियो वायरल
Mukesh Kumar
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:58 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम सदानंद सरोज सहित अन्य अधिकारी प्रार्थनापत्रों की सुनवाई करने में व्यस्त रहे, लेकिन खुटार के थाना प्रभारी इस दौरान आईपीएल की झलकियां देखते रहे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को पुवायां तहसील में समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी के मोबाइल पर आईपीएल देखने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक थाना प्रभारी शिकायत पर पीड़ित से बात कर रहे हैं, लेकिन खुटार थाना प्रभारी के मोबाइल पर आईपीएल मैच की झलकियां चल रही हैं। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि अधिकारी समाधान दिवस के प्रार्थनापत्रों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, इस कारण लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।