{"_id":"6b0268e680e44afa4c074a8d","slug":"up-election-2027-bjp-plans-20-000-cash-aid-for-women-in-two-installments-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गेमचेंजर प्लान से भाजपा निकालेगी जीत की राह, चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले महिलाओं को मिलेगी नकद मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गेमचेंजर प्लान से भाजपा निकालेगी जीत की राह, चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले महिलाओं को मिलेगी नकद मदद
सार
उत्तर प्रदेश में विधासभा चुनाव में तीसरी बार जीतने के लिए भाजपा नई योजना पर काम कर रही है। भाजपा गेमचेंजर नकदी योजना से यूपी में जीत की राह निकालेगी। महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार की नकद मदद मिलेगी।
विज्ञापन
UP Election 2027
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने कई राज्यों में ऐन मौके पर गेमचेंजर साबित हुई नकदी योजना के जरिये राज्य की आधी आबादी को साधने की तैयारी पूरी कर ली है।
पार्टी की योजना चुनावी अधिसूचना जारी होने से पूर्व बीपीएल श्रेणी के 3.64 करोड़ परिवार की एक महिला को दो किस्तों में 10-10 हजार रुपये की नकद सहायता करने की है।
दिसंबर महीने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए इस श्रेणी से जुड़ी महिलाओं के जनधन बैंक अकाउंट का युद्ध स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महिलाओं को स्वव्यवसाय शुरू करने या स्वयं सहायता समूहों से जुड़ कर भविष्य संवारने के लिए नकदी सहायता उपलब्ध कराने हेतु कई मॉडल पर बातचीत हुई।

Trending Videos
एक महिला को दो किस्तों में 20 हजार की सहायता
फिलहाल इस पर सहमति बनी है कि अधिसूचना जारी होने से पूर्व बीपीएल परिवार के एक महिला को दो किस्तों में 20 हजार की सहायता उपलब्ध कराई जाए। राज्य में बीपीएल श्रेणी में इस समय 3.64 करोड़ परिवार हैं।
इनसे जुड़े जनधनखातों का सत्यापन का काम करीब 80% पूरा हो गया है। लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव में महिलाओं को नकदी वितरण संबंधी योजना शुरू करने का पार्टीशासित चार राज्यों में भाजपा का दांव सफल रहा है।