Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shahjahanpur News
›
Kabaddi tournament in Shahjahanpur: GF College won in the men's category, while the university team won in the women's category.
{"_id":"6ace3c9c28aeda1ea0032927","slug":"video-kabaddi-tournament-in-shahjahanpur-gf-college-won-in-the-mens-category-while-the-university-team-won-in-the-womens-category-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में जीएफ कॉलेज तो महिला वर्ग में विश्वविद्यालय की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में जीएफ कॉलेज तो महिला वर्ग में विश्वविद्यालय की टीम जीती
शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जीएफ कॉलेज और महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीएफ कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर की टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में जीएफ कॉलेज ने विश्वविद्यालय परिसर की टीम को 49-47 अंकों से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में जीएफ कॉलेज को 29-3 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज तिलहर और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर आदित्य कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. आलोक कुमार सिंह, निशांत सिंह, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रांजल शाही आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।