{"_id":"6afc3e5532d12785dc008ad2","slug":"video-half-yearly-examinations-begin-in-council-schools-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
Mukesh Kumar
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:15 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन स्कूलों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। मंगलवार को कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा हुई। पहली पाली में कक्षा दो व तीन की गणित, कक्षा चार से छह तक की हिंदी और कक्षा सात व आठ की विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत और उर्दू की परीक्षा कराई गई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कक्षा दो से पांच तक 1,53,318 और कक्षा छह से आठ तक 99,914 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दिनों में भी तय समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।