{"_id":"6afcb4d1da922732740aca4b","slug":"the-minister-in-charge-inspected-the-paddy-procurement-centers-and-also-interacted-with-the-farmers-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-190300-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने धान क्रय केंद्रों का लिया जायजा, किसानों से संवाद भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने धान क्रय केंद्रों का लिया जायजा, किसानों से संवाद भी किया
विज्ञापन
रोजा मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। संवाद
रोजा। जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को रोजा मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद और भुगतान की स्थिति जानी। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि जिले में 220 क्रय केंद्र संचालित हैं। शासन ने 3.20 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष अब तक 3,340 किसानों से 23,774.409 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। रोजा मंडी में विभिन्न एजेंसियों के 19 क्रय केंद्र संचालित हैं। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर किसानों को परेशानी से बचाने के निर्देश दिए।
-- -
बच्चों से सवाल पूछकर प्रभारी मंत्री ने परखी शैक्षिक गुणवत्ता
नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को ददरौल क्षेत्र के गांव मौजमपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से हिंदी और विज्ञान के प्रश्न पूछे तथा शैक्षिक गुणवत्ता परखी। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। निरीक्षण के दौरान विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।