{"_id":"6926d8724e7b1df40700adc4","slug":"video-freshers-party-organised-at-swami-shukdevanand-college-in-shahjahanpur-2025-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, क्रिश राजपाल मिस्टर फ्रेशर... अंशिका बनीं मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, क्रिश राजपाल मिस्टर फ्रेशर... अंशिका बनीं मिस फ्रेशर
शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में बीकॉम के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह हुआ। इसमें क्रिश राजपाल को मिस्टर फ्रेशर व अंशिका मौर्या को मिस फ्रेशर चुना गया। बीकॉम कंप्यूटर के क्रिश ने मेरे घर राम आएंगे भजन प्रस्तुत किए। नेहा, हर्षिता, अनुष्का, क्रिश, वैभव, रवि, अनुराग, मलायका, जाह्नवी ने समूह नृत्य से धूम मचाई। नेहा और जाह्नवी का युगल नृत्य भी सराहा गया। शीजा और अमृत सिंह व हर्षिता देवी का एकल गीत, अनुष्का का नृत्य भी सराहा गया। इसके बाद मिस्टर और मिस फ्रेशर चयन के लिए तीन चरण में प्रतियोगिता हुई। डॉ.देवेंद्र सिंह ने क्रिश राजपाल को मिस्टर फ्रेशर और अंशिका मौर्या को मिस फ्रेशर चुना। एचपी कॉलेज बदायूं की प्राचार्य डॉ.रतिका चावला समेत अन्य अतिथियों ने उत्साह बढ़ाया। इस बीच सर्वश्रेष्ठ एंकर अवार्ड सानिया व मुस्सबिया सिद्दीकी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गायक क्रिश राजपाल, सर्वश्रेष्ठ नृत्य अनुष्का, सर्वश्रेष्ठ समूह नृत्य का अवार्ड नेहा, हर्षिता देवी, अनुष्का शर्मा को दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर आरके अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सक्सेना, उप- प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने किया। इस मौके पर काजल, निवेदिता रस्तोगी, सुमित सिंह चौहान, सार्थक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।