Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A mad scramble to board trains and buses

Shahjahanpur News: ट्रेनों-बसों में सवार होने के लिए मारामारी

Thu, 12 Nov 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A mad scramble to board trains and buses
त्रिवेणी एक्सप्रेस के लगेज कोच में सवार होती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। भाईदूज पर बुधवार को बहनों के सामने भाइयों के घर तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। त्योहार पर अचानक बढ़ी भीड़ की वजह से मायके पहुंचने के लिए बहनों ने कई दुश्वारियां उठानी पड़ीं। ट्रेन और बस में सवार होने के लिए धक्कामुक्की सहनी पड़ी। कई महिलाएं लगेज कोच में सवार हो गईं तो कई को पायदान पर बैठकर सफर करना पड़ा। बसों में भी सीट के लिए मारा-मारी रही।
विज्ञापन

लखनऊ दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गई। यात्रियों ने लाइन में लगकर टिकट लिया। दोपहर 12 बजे तक प्लेटफॉर्म यात्रियों से भर गया। सीटें कम होने के चलते यात्री खड़े होकर या फर्श पर बैठकर इंतजार करते रहे। दोपहर 12:15 बजे मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस के आने का एनाउंस हुआ तो सभी सतर्क हो गए।
विज्ञापन

ट्रेन के आते ही जनरल और स्लीपर कोच में सवार होने के लिए यात्री उमड़ पड़े। पहले से भरी जनरल बोगियों में लोग सवार हो गए। जिन्हें स्थान नहीं मिला, वह भी टीटीई की परवाह किए बिना स्लीपर कोच में सवार हो गए। लोगों ने ब्रेकयान तक में कब्जा कर लिया। इसके बाद आई त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट की तो छोड़िए, बोगी में घुसने के लिए भी धक्का-मुक्की करनी पड़ी। आरपीएफ ने स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। पूरे दिन आने वाली ट्रेनों में यही स्थिति बनी रहीं। सीएमआई एसके ठाकुर भी निगाह बनाए रहे। उन्होंने बताया कि ट्रेनें पीछे से ही भरकर आ रही है। फिर भी पर्याप्त स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत मिली है। रेलवे में सामान्य दिनों में 7500 यात्री सफर करते हैं, लेकिन भाईदूज के दिन करीब 15 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है।

--
बसों में भी चढ़ने के लिए हुई धक्का-मुक्की

रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। बस आते ही उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो जाती थी। कई यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा। बसों में सीट न मिलने पर लोग खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर हुए। महिलाओं को बच्चों और सामान के साथ बस में जगह बनाने में विशेष दिक्कत हुई। रोडवेज बस अड्डे पर सुबह काफी ज्यादा भीड़ रही। हालांकि, उसके बाद दोपहर में स्थिति सामान्य रही। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए भीड़ थी। सभी को रवाना करा दिया गया। बाकी समय स्थिति सामान्य रही।

--
बसों में भी दो गुना यात्रियों ने किया सफर
रोडवेज बस अड्डे से चलने वालीं 217 बसों से शाम पांच बजे तक 23490 यात्रियों ने सफर किया है। एआरएम अरुण कुमार के अनुसार, रात तक यह आंकड़ा करीब 26 हजार तक पहुंचने की संभावना है। सामान्य दिनों में 12 से 14 हजार यात्री ही सफर करते हैं। संवाद

त्रिवेणी एक्सप्रेस के लगेज कोच में सवार होती महिला। संवाद

त्रिवेणी एक्सप्रेस के लगेज कोच में सवार होती महिला। संवाद

त्रिवेणी एक्सप्रेस के लगेज कोच में सवार होती महिला। संवाद

त्रिवेणी एक्सप्रेस के लगेज कोच में सवार होती महिला। संवाद

त्रिवेणी एक्सप्रेस के लगेज कोच में सवार होती महिला। संवाद

त्रिवेणी एक्सप्रेस के लगेज कोच में सवार होती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed