{"_id":"6ae71b5d575c623a4c0e5535","slug":"video-crowds-of-pet-candidates-throng-the-railway-station-in-shahjahanpur-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर पीईटी अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर पीईटी अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी
शाहजहांपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देकर लौट रहे अभ्यर्थियों को रविवार को सफर के दौरान काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। डाउन लाइन की ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। ट्रेन में सवार होने और सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। इससे सामान्य यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया, लेकिन रास्ते में जाम के चलते उन्हें पहुंचने में देरी हुई। करीब साढ़े 12 बजे से अभ्यर्थियों का स्टेशन पहुंचना शुरू हो गया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर अमरनाथ एक्सप्रेस के पहुंचते ही ट्रेन में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। जनरल कोच में प्रवेश करने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। सीट घेरने को लेकर भी अभ्यर्थियों में आपाधापी रही। किसी तरह अभ्यर्थी ट्रेन में सवार हो सके। इसके बाद पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी यही नजारा देखने को मिला। ट्रेन के कोचों में जगह पाने के लिए अभ्यर्थियों को मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के चलते नियमित यात्रियों को भी चढ़ने-उतरने में दिक्कत हुई। परीक्षा के चलते स्टेशन पर देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।