Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials inspected paddy procurement... a farmer created a commotion.

Shahjahanpur News: अधिकारियों ने की धान खरीद की जांच...किसान ने किया हंगामा

Sat, 14 Nov 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected paddy procurement... a farmer created a commotion.
पुवायां मंडी में किसान अमरपाल से बात करते अ​धिकारी। संवाद
पुवायां। शासन स्तर से धान खरीद की जांच के लिए गठित टीम ने शुक्रवार को पुवायां मंडी परिसर स्थित धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के बूथ अध्यक्ष और गांव कैथ जमीन बहेड़ा के किसान अमरपाल ने तमाम आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

झांसी एफसीआई के क्षेत्रीय संभागीय नियंत्रक संजीव कुमार, मेरठ के डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद, डिप्टी आरएमओ मुख्यालय जिया अहमद करीम की टीम ने आरएफसी के धान क्रय केंद्र संख्या एक, दो, तीन और चार पर जांच की। अभिलेख देखने के बाद अधिकारी मंडी सचिव के कार्यालय में वीडियो कांफ्रेसिंग करने लगे। इस बीच अमरपाल ने कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने अमरपाल को बुलाकर बात की। अमरपाल ने आरोप लगाया कि केंद्रों पर किसान परेशान हो रहे हैं और कुछ अधिकारी सरकार काे चुनाव में नुकसान पहुंचाने के लिए बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उनका आरोप था कि मंडी के क्रय केंद्रों पर सौ ट्राॅली धान आने पर 200 ट्रॉली चढ़ा दी जाती हैं। 100 ट्राॅली ऐसा धान दर्ज किया जाता है जो राइस मिलों में खरीदकर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बंडा की राइस मिलों में लगे धान का स्टॉक जांचने की मांग भी की। अधिकारियों ने उनको समझाकर शांत किया। अधिकारियों ने कहा कि राइस मिलों में स्टॉक के संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

--
रोजा मंडी में धीमी खरीद पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी

रोजा। शासन से आई तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को रोजा मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान खरीद और भुगतान की स्थिति परखी। मंडी में करीब 15 लाख क्विंटल धान की आवक के बावजूद क्रय केंद्रों पर खरीद की गति धीमी मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

पीसीयू के भावलखेड़ा क्रय केंद्र पर किसान के स्थान पर उसका भाई धान बेचता मिला। निरीक्षण के दौरान किसानों ने पंजीकरण और सत्यापन में आ रही समस्याएं भी बताईं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय, मंडी सचिव धनंजय सिंह, राहुल सिंह, मनीष कुमार और अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed