{"_id":"6ae6ca1857df9898c30b7cc1","slug":"video-btech-student-shot-four-times-near-integral-university-in-lucknow-referred-to-trauma-centre-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास बीटेक छात्र को मारी चार गोलियां, ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास बीटेक छात्र को मारी चार गोलियां, ट्रॉमा सेंटर रेफर
राजधानी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास शनिवार देर रात बेखौफ हमलावरों ने बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। फास्ट फूड की दुकान पर मौजूद छात्र पर सात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और सुतली बम भी फेंके। हमले में छात्र को चार गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे पहले इंटीग्रल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बिहार के सिवान जिले के सोनबरसा निवासी आयाज इमाम खान उर्फ अरबाज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बीटेक कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। छात्र के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11:44 बजे वह यूनिवर्सिटी के पास सोनू फास्ट फूड की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान अभिषेक ठाकुर, राशिद जमाल, सोहैल, राहुल, नफीस, अब्दुल्लाह और दानिश वहां पहुंचे।
आरोप है कि सातों युवकों ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चला दीं। ताबड़तोड़ फायरिंग में चार गोलियां लगने से आयाज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक गोली चलने और बम फेंके जाने से मौके पर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद साथी छात्रों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय और गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से बुलेट बरामद हुए हैं।
एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय ने बताया कि मामले में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।