{"_id":"6a96a982cc818cfe5f02fcac","slug":"video-congress-national-secretary-held-a-meeting-with-party-leaders-in-shahjahanpur-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Mukesh Kumar
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:01 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व ब्रज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। मंगलवार को बारिश के बीच टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में कुणाल चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से देश की सत्ता का रास्ता निकलता है। वर्ष 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, छात्र, मजदूर और महिलाओं की लड़ाई राहुल गांधी मजबूती से लड़ रहे हैं। कांग्रेस ही संविधान की रक्षा कर सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों के दौरे में उन्हें संगठन कहीं कमजोर नहीं दिखा। जिले में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के शुद्धिकरण और राहुल गांधी पर रिपोर्ट दर्ज होने का जिक्र करते हुए भाजपा पर दलित विरोधी सोच रखने का आरोप लगाया। बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, अशफाक उल्ला खां, धर्मेंद्र दीक्षित, तस्नीम अली खान, पवन सिंह, कुमुद गंगवार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।