{"_id":"6aafcf9a722d18b6cc0c9b1d","slug":"video-bjp-mp-arun-sagar-says-the-double-engine-government-is-working-in-the-public-interest-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण सागर बोले- डबल इंजन की सरकार समाजहित में कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण सागर बोले- डबल इंजन की सरकार समाजहित में कर रही काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शाहजहांपुर के निगोही के रामलीला मैदान में जनसभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।
सांसद ने कहा कि पहले गांवों के लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में दिहाड़ी मजदूरी करने जाते थे। संकट के समय ऐसे परिवारों को घर-घर राशन पहुंचाने का काम सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर को तीन-तीन नेशनल हाईवे की सौगात देने का काम किया गया है। बरेली से सीतापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य पूर्व में अधूरा छोड़ दिया गया था। प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के प्रयास से इसके लिए धनराशि स्वीकृत कराकर काम आगे बढ़ाया गया।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, संजीव राठौर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।