{"_id":"6a92f67ae4e7dd08bd03d7d9","slug":"video-crops-benefit-from-rain-relief-from-the-heat-as-well-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश से फसलों को फायदा, गर्मी से भी मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं जिला मुख्यालय सहित कई जगहों पर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दोपहर करीब एक बजे धनघटा, महुली और मेंहदावल सहित कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से सूख रही धान की फसलों को संजीवनी मिल गई। धान के खेतों में पानी भर जाने से किसानो की खुशी बढ़ गई। बीते दस दिनों से महुली, हरिहरपुर और नाथनगर क्षेत्र में बारिश न होने से धान की फसलें प्रभावित हो रही थी। क्षेत्र के किसान टकटकी लगाए बादलों की ओर निहार रहे थे। कुछ किसान धान के फसल की सिंचाई भी शुरू कर दिए थे लेकिन शनिवार दोपहर बाद एक घंटे से अधिक हुई बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।