फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers should use the Diksha app in teaching.

Sant Kabir Nagar News: शिक्षण में दीक्षा एप का शिक्षक करें प्रयोग

Sat, 29 Aug 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teachers should use the Diksha app in teaching.
मेंहदावल। बीईओ आशीष सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बीआरसी सभागार में बीईओ - प्रधानाध्यापक की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें विद्यालयवार शासन के निर्धारित सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि हमें शासन के निर्देश के अनुसार बच्चों के शिक्षण अधिगम स्तर को बनाए रखने पर गंभीर रहना होगा।
विज्ञापन

इसमें यू-डायस पोर्टल पर छात्र प्रोफाइल, स्कूल प्रोफाइल तथा टीचर प्रोफाइल का कार्य पूर्ण करने, सत्र 2025-26 में कक्षा-एक और छह में नामांकित समस्त छात्रों को पोर्टल पर जोड़ने तथा अन्य कक्षाओं में नवीन नामांकित छात्रों को इंपोर्ट करने, शिक्षण में दीक्षा एप का सभी शिक्षकों को प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अभिभावकों द्वारा हर दिन प्रयोग करने, प्राप्त पाठ्य पुस्तकों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने, निपुण एप से स्मार्ट क्लास का रेडीनस प्रोग्राम, हर कर्मचारियों के कर्मयोगी पर रजिस्ट्रेशन करते हुए प्रमाणपत्र प्राप्त करने, विद्यालयों पर कायाकल्प योजना अंतर्गत 19 मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं का प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन उनके आयु के आधार पर निर्धारित कक्षा में करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल/डीबीटी एप से स्टूडेंट वेरिफिकेशन तथा आधार विहीन सभी छात्रों का आधार बनवाने, नैट परीक्षा के आकलन के फलस्वरूप पिछड़ रहे बच्चों हेतु उपचारात्मक शिक्षण की तैयारी तथा निपुण लक्ष्य के संबंध में, पौधरोपण तथा जियो टैगिंग तथा एक पेड़ मां के नाम के संबंध में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय में अवस्थित अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तीकरण के अद्यतन स्थिति में, समर्थ एप पर दिव्यांग बच्चों के उपस्थिति की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
एआरपी प्रफुल्लचंद्र त्रिपाठी ने निपुण संवाद व आईसीटी लैब के उपयोग, शिक्षामित्र व अनुदेशक उपस्थिति प्रमाणपत्र निर्धारित नवीन प्रारूप व निर्धारित करने, उल्लास एप से निरक्षरों के रजिस्ट्रेशन के संबंध, विद्यालयों में औसत छात्र उपस्थिति को बढ़ाए जाने, बाल वाटिका में बच्चों के नामांकन के संबंध में भारत हेतु विजन डाक्यूमेंट 2047 में जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विचार साझा करने के संबंध में चर्चा हुई।

बैठक में एआरपी अनूप कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश दूबे, रजनीश कुमार शुक्ला, अनंत प्रकाश राय, सुनील कुमार शुक्ल, नृपेंद्र त्रिपाठी, अजयनाथ मिश्र, अब्दुल गनी खान, समीउल्लाह, सुरेश चंद्र समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed