{"_id":"677ab879e8c99e292b020f12","slug":"compulsion-to-travel-through-wooden-bridge-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126604-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लकड़ी के पुल से आवागमन मजूबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लकड़ी के पुल से आवागमन मजूबरी
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:22 PM IST
Link Copied
बेलहर। क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सिअरहवा घाट पर पुल निर्माण की मांग के ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन भी किया लेकिन छह वर्ष बीत चुका अभी तक निर्माण कर शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल के निर्माण की मांग की है। ग्रामीण जीवन प्रसाद अग्रहरी, प्रहलाद चौधरी, योगेंद्र यादव, कमलेश यादव, राघव, गुलाम हुसैन, इब्राहिम,आदि लोगों ने कहा कि गोपालपुर स्थित सिअरहवा घाट पर छह वर्ष पहले पुल निर्माण की मंजूरी मिलने व धन स्वीकृति होने के बाद पूर्व सांसद प्रवीण निषाद तथा मेंहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के जरिए भूमि पूजन भी किया गया था। ग्रामीणों को पुल निर्माण की आस जगी थी। पुल निर्माण के लिए कुछ सामग्री भी आज भी कार्यदायी संस्था ने गिराया है, लेकिन पुल का निर्माण अब तक शुरू नही हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल का निर्माण होने से संतकबीरनगर से लेकर बस्ती, सिद्धार्थनगर जाने के लिए लोगों का राह आसान हो जाएगा। आज भी लोग लकड़ी के पुल के सहारे आते-जाते हैं। ग्राम प्रधान पवरिहा किरन यादव ने बताया कि छह साल बीतने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं किया गया। जल्द से जल्द पुल निर्माण कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।