{"_id":"6afe016cf618bc8dec0b77cb","slug":"patidars-injured-four-people-by-beating-them-with-sticks-and-clubs-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160759-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पटीदारों ने लाठी-डंडों से पीटकर चार लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पटीदारों ने लाठी-डंडों से पीटकर चार लोगों को किया घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बैड़वा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पटीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। मारपीट में पीड़ित, उसके माता-पिता और बेटी को चोटें आईं हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ हरेंद्र पाठक ने बताया कि बैड़वा निवासी खरचू प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 नवंबर की रात करीब आठ बजे उनके पटीदार धनई, अमित, सुग्रीव और बाल्मीकि गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी काजल, मां मिठाई और पिता रामचेत को भी आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार, जाते समय आरोपित जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने 17 नवंबर को महुली थाने में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर धनई, अमित, सुग्रीव और बाल्मीकि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।