{"_id":"675935726e642af4f90efdb8","slug":"video-a-girl-reached-saharanpur-from-kerala-stopped-the-marriage-by-claiming-to-be-the-grooms-girlfriend","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केरल से सहारनपुर पहुंची युवती, दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केरल से सहारनपुर पहुंची युवती, दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया
सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे में केरल से पहुंची युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। देर रात तक थाने में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
गागलहेड़ी निवासी एक युवती की शादी दिलबहार पुत्र जुलफान निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़ के साथ होनी थी। मंगलवार को दूल्हा जैसे ही बरात लेकर पहुंचा तो केरल के जिला अन्नाकुलम निवासी उसकी प्रेमिका ने आकर निकाह रुकवा दिया। उसका कहना था कि दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम करता है। उसके साथ सात साल से संबंध हैं। उसने शादी का वादा कर रखा था, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। दिलबहार से अपने संबंधों के फोटोग्राफ भी सभी को दिखाए। उसने बताया कि शादी से मना करने पर उसने 30 नवंबर को केरल के थाने में दिलबहार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।