Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traveling even in train toilets; state transport buses left passengers waiting.

Saharanpur News: ट्रेनों के शौचालय तक में सफर, रोडवेज बसों ने कराया इंतजार

Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Traveling even in train toilets; state transport buses left passengers waiting.
सहारनपुर। भैयादूज पर परिवहन की व्यवस्था पटरी से उतर गई। ट्रेनों में भीड़ का आलम यह रहा कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। सीट नहीं मिलने पर शौचालय में बैठकर सफर करना पड़ा। अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी जाने के लिए सवारियों को रोडवेज बसों का इंतजार किया। बसों के लिए बहन और भाई भटकती रहे। भीड़ के आगे सिस्टम हांफता नजर आया।
विज्ञापन

बुधवार को टीम ने रेलवे स्टेशन से लेकर महानगर के तीन बस स्टैंड का लाइव किया। अमृतसर से पूर्णिया जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ मिली। हालत यह थी कि कोच के दरवाजे बंद होने पर यात्रियों को खिड़की का सहारा लेना पड़ा। कोच के अंदर जगह नहीं मिलने पर यात्री शौचालय में बैठे मिले। रेलवे रोड बस स्टैंड पर बसें पर्याप्त थीं। हर दस मिनट में बसों को रवाना किया गया। यहीं हाल कांशीराम कॉलोनी बस स्टैंड का रहा। मानकमऊ बस स्टैंड पर सवारियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


------
स्थान : रेलवे रोड बस स्टैंड
समय : 11:30 बजे
रेलवे रोड बस स्टैंड से देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर के लिए बस संचालित होती हैं। एक तरफ देहरादून-हरिद्वार जाने वाली बसें खड़ी थीं, जबकि दूसरी तरफ मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने वाली बसें। कुछ बसें सड़क किनारे भी खड़ी थीं। कुछ बसें ऐसी थीं जिनमें भीड़ कम मिली। कुछ रोडवेज बसों में सवारियों को खड़े होकर सफर किया। बस स्टैंड पर तैनात कर्मचारी 10 मिनट होते ही बसों को रवाना करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
स्थान : कांशीराम कॉलोनी बस स्टैंड
समय : 12:05 बजे
दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी से बागपत, शामली, दिल्ली, कैराना, पानीपत की बसें चलती हैं। सबसे ज्यादा सवारी शामली की रहीं। यहां इक्का-दुक्का सवारी पानीपत की भी मिली। पानी, शौचालय और बैठने की सुविधा थी। जैसे ही बस फुल हुई उसे रवाना किया गया। सभी बसें भरकर चलीं। यहां समय-समय पर अनाउंसमेंट भी होता रहा।

------
स्थान : मानकमऊ बस स्टैंड
समय : 12:50 बजे
गंगोह रोड पर मानकमऊ में बने बस स्टैंड की हालत सबसे खराब मिली। यहां कोई बस खड़ी नहीं मिली। सवारी सड़क किनारे खड़े होकर बसों के आने का इंतजार करते मिले। कुछ देर बाद यमुनानगर-जगाधरी की बस आई तो मिनटों में भरकर गई। फिर अंबाला जाने वाली बस पहुंची। यह बस भी भरते ही रवाना हो गई। मानकमऊ बस स्टैंड पर सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

------
स्थान : रेलवे स्टेशन
समय : 1:30 बजे
अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब 45 मिनट लेट आई। ट्रेन करीब डेढ़ बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आकर रुकी। ट्रेन का हर कोच फुल मिला। कई कोच के दरवाजे अंदर से बंद मिले। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ इस कदर थी कि अंदर बैठे यात्री दरवाजा नहीं खोल पाए। ऐसे में कुछ यात्रियों ने खुली खिड़कियों का सहारा लेना पड़ा। जान जोखिम में डालकर कोच के अंदर प्रवेश किया। यात्री कोच के शौचालय में भी बैठे नजर आए।


-------
फैक्ट फाइल
परिक्षेत्र में बस - 757
प्रतिदिन यात्री सफर - 1.10 लाख
प्रतिदिन राजस्व - करीब 85 से 90 लाख
------
तीनों बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा गया। बसों का संचालन तय समय पर हो, इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सवारियों को असुविधा नहीं होने दी गई। बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाकर सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाया।




जोगेंद्र सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed