{"_id":"6af4c9621c6b547c71083aed","slug":"second-phase-of-the-authoritys-township-launched-200-plots-to-be-available-for-sale-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-187680-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्राधिकरण की टाउनशिप का दूसरा फेज लॉन्च, बिक्री के लिए होंगे 200 प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्राधिकरण की टाउनशिप का दूसरा फेज लॉन्च, बिक्री के लिए होंगे 200 प्लॉट
Thu, 12 Nov 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अगर आप अपने सपनों का आशियाना बनाना चाहते हैं तो सहारनपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से विकसित की जा रही टाउनशिप का दूसरा फेज लॉन्च कर दिया गया है। चुन्हेटी गांव के पास विकसित की जा रही टाउनशिप के इस फेज में भी आवासीय भूखंडों की बिक्री की जाएगी। कुल 200 प्लॉट उपलब्ध होंगे। इसके लिए 6 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि पहले फेज में जिस परिवार ने प्लॉट ले लिया है वह इसमें आवेदन नहीं कर सकते।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण का चुन्हेटी गांव के पास 52.9751 हेक्टेयर में टाउनशिप बना रहा है। करीब 200 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली टाउनशिप में 1436 प्लॉट होंगे। टाउनशिप का पहला फेज इसी साल जुलाई माह में लॉन्च किया गया था। उस दौरान 513 प्लॉट बिक्री के लिए रखे गए थे। इसके लिए 3373 लोगों ने आवेदन किया था। भूखंडों का आवंटन 30 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से किया गया था। तभी से दूसरे फेज की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
प्राधिकरण ने अब दूसरे फेज को भी लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 200 प्लॉट रहेंगे। प्राधिकरण ने भूखंडों की दर 32 हजार रुपये स्क्वायर मीटर निर्धारित की है। टाउनशिप में 24, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, पानी, बिजली और गैस पाइपलाइन की भी सप्लाई दी जाएगी। खेल मैदान, कम्युनिटी सेंटर, स्कूल और मेडिकल सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
कुछ इस तरह था फेज 1 :
सेक्टर ए-11.31 हेक्टेयर (444 प्लॉट)
सेक्टर बी- 9.61 हेक्टेयर (146 प्लॉट)
सेक्टर डी- 9.72 हेक्टेयर (200 प्लॉट)
सेक्टर जी- 2.42 हेक्टेयर (केवल भवन निर्माण)
नोट: इसमें कुल 513 प्लॉट बेचे गए।
-- -- -- -
आवासीय भूखंडों का क्षेत्रफल
-90 वर्ग मीटर
-112.50 वर्ग मीटर
-135 वर्ग मीटर
-162 वर्ग मीटर
-200 वर्ग मीटर
-288 वर्ग मीटर
-- -- -- -- -
टाउनशिप का दूसरा फेज लॉन्च कर दिया गया है। छह दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जिन परिवारों को पहले फेज में आवंटन हो चुका है वह दूसरे फेज में आवेदन नहीं कर सकते।
- सार्थक शर्मा, एक्सईएन विकास प्राधिकरण