{"_id":"6af859b458467340ee0f2fd3","slug":"video-sharif-who-was-acquitted-in-the-crpf-terror-attack-case-shot-dead-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ आतंकी हमले में बरी शरीफ की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ आतंकी हमले में बरी शरीफ की गोली मारकर हत्या
थाने में हाजिरी लगाकर लौट रहा था शरीफ, बाइक सवारों ने किया हमला
परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कराया शांत
साल भर पहले हाईकोर्ट के आदेश पर रिहा हुआ था शरीफ,आर्म्स एक्ट में दस साल की काटी थी सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रामपुर सीआरपीएफ आतंकी हमले में बरी होकर करीब एक साल से अपने घर रह रहे खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अकिलपुर उर्फ बदनपुरी निवासी मोहम्मद शरीफ खां (53) को मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे खजुरिया थाने के समीप बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके गोलियों से भून दिया। वह अपने पुत्र मोहम्मद वाइज खां के साथ थाने में पेश होकर बाइक से घर जा रहे थे। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। परिजनों ने अस्पताल में खजुरिया पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ पीपी सिंह ने हंगामा करने वालों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अकिलपुर उर्फ बदनपुरी निवासी मोहम्मद शाहीन खां के अनुसार खजुरिया थाने में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार को उन्हें कई मर्तबा फोन किया। सिपाही ने फोन करके उनसे कहा कि वह अपने बड़े भाई मोहम्मद शरीफ खां 53 को थाने भेज दें, थाना प्रभारी उन्हें बुला रहे हैं। इसके बाद मोहम्मद शरीफ खां शाम करीब 6:30 बजे अपने पुत्र मोहम्मद वाइज खान के साथ खजुरिया थाने पहुंचे। मृतक के पुत्र वाइज खां के अनुसार थाने में थाना प्रभारी नहीं मिले। इसके बाद वह अपने पिता को बाइक पर पीछे बैठाकर घर जा रहा था। थाने से थोड़ी दूर निकलते ही खजुरिया-गोधी रोड पर पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे नकाबपोश दो युवकों ने उनके पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके कारण उसके पिता घायल होकर बाइक से नीचे गिर गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपी हमलावर गोधी गांव की ओर भाग गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। मोहम्मद शरीफ के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल को तुरंत ही रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले जाने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रुद्रपुर नहीं जाने दिया, बल्कि पुलिस उन्हें अपनी मौजूदगी में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद शरीफ को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि शरीफ की हत्या पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से कराई है। मृतक के परिजनों का कहना था कि थाने का एक सिपाही सुबह से ही लगातार शरीफ को थाने में बुलाने के लिए फोन कर रहा था, लेकिन जब वह थाने में पहुंचे तो थाना प्रभारी थाने में मौजूद नहीं थे। इसके बाद वह सिपाही और एक दरोगा के समक्ष पेश होकर वापस लौट रहे थे। ग्राम प्रधान गुरविंदर सिंह ने पुलिस पर तमाम आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रोड किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इस बीच अस्पताल में सीओ पीपी सिंह समेत कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत किया। सीओ का कहना है कि फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोपों को दरकिनार करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच हो रही है। घटना को अंजाम देने वाले लोगों को तलाशा जा रहा है।
-शरीफ अहमद को दो बाइक सवारों ने थाने से लौटते वक्त गोली मार दी,जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हत्या की वजह जानने की कोशिश हो रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों कोगिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अनुराग सिंह एएसपी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।