{"_id":"6af804d2982a1af8990bb126","slug":"video-himachal-pensioners-protest-dharamshala-assembly-gherao-november-19-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: धर्मशाला में तीसरे दिन भी पेंशनरों का धरना, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: धर्मशाला में तीसरे दिन भी पेंशनरों का धरना, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का अपनी मांगों को लेकर धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। जिला संयोजक रविंदर राणा की अध्यक्षता में आयोजित धरने में समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। धरने में विभिन्न विभागों के 100 से अधिक पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को लंबे समय से अपने बकाया भुगतान का इंतजार है। धरने में वक्ताओं ने सरकार की ओर से घोषित 5 प्रतिशत महंगाई राहत को ऊंट के मुंह में जीरे के समान बताया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को अभी तक महंगाई राहत की बकाया किस्तें नहीं मिली हैं। समिति ने छठे वेतन आयोग के लंबित एरियर और महंगाई राहत की शेष 13 प्रतिशत किस्तों का भुगतान जल्द करने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि पेंशनरों को उनकी लंबित देनदारियां जारी करने के लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया और वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। समिति के अनुसार, इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से 10 से 15 हजार पेंशनरों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही मंत्री, विधायकों और अन्य नेताओं का भी घेराव करने की चेतावनी दी गई है। समिति ने स्पष्ट किया कि लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।