{"_id":"6af7fba29769ec5e8302a693","slug":"video-the-grand-festival-of-chhath-begins-with-nahay-khay-the-kharna-ritual-takes-place-today-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, आज खरना का अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, आज खरना का अनुष्ठान
मथुरा। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर व्रती महिलाओं और पुरुषों में खासा उत्साह है। घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को व्रती पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ खरना का अनुष्ठान करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।
खरना छठ महापर्व का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखते हैं और शाम को भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा के बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती निर्जला उपवास शुरू किया। इस दौरान अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता है। रविवार को महापर्व के तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके लिए यमुना के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु एकत्रित होंगे। घाटों पर पहुंचकर व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करेंगे। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। वहीं शहर के रिफाइनरी क्षेत्र में निवास कर रहीं राम्बती दुबे, अनिता पाठक, सुमन, प्रियंका, निकिता और मधुबाला आदि ने पर पर नहाय खाय के दिन सभी ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद भोजन ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।