Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Rampur News
›
On the birth anniversary of Dattopant Thengadi, a lamp was lit and floral tributes were offered; a call was made to intensify the membership drive.
{"_id":"6af859d3d55ec46dbd03b358","slug":"video-on-the-birth-anniversary-of-dattopant-thengadi-a-lamp-was-lit-and-floral-tributes-were-offered-a-call-was-made-to-intensify-the-membership-drive-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर दीप प्रज्वलित कर दी पुष्पांजलि, सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर दीप प्रज्वलित कर दी पुष्पांजलि, सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान
रामपुर। 10 नवंबर को विकासखंड मिलक के ग्राम विक्रमपुर में भारतीय किसान संघ के संस्थापक राष्ट्रऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत बापूराव ठेंगड़ी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रघुनंदन शर्मा ने की तथा संचालन ब्लॉक सहमंत्री टिटू पांडे ने किया।
जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने अपने संबोधन में दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में हुआ था। वे महान विचारक, कुशल संगठनकर्ता एवं भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे। उन्होंने किसान, मजदूर और राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की असली पहचान अनुशासन से होती है और अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत हैं। जनपद में 26 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुट जाएं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रचार प्रमुख अरुण श्रीवास्तव, विमल शर्मा, आकाश, सोनू, पवन शर्मा, अमन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।