{"_id":"6af2c32bdcfac5ae66020dc9","slug":"video-a-consignment-of-opium-was-being-transported-to-punjab-at-the-behest-of-a-smuggler-from-bareilly-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली के तस्कर के इशारे पर पंजाब पहुंचाई जा रही थी अफीम की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के तस्कर के इशारे पर पंजाब पहुंचाई जा रही थी अफीम की खेप
Vimal Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:39 PM IST
Link Copied
सैफनी में एक करोड़ रुपये की अफीम के साथ पकड़े गए तीनों तस्कर बरेली के एक व्यक्ति के इशारे पर मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी से अफीम की खेप पंजाब पहुंचानी थी। वहां पहले से तय पार्टी को डिलीवरी देने के निर्देश मिले थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है, जिसके कहने पर आरोपी अफीम लेकर निकले थे। दो नवंबर को सैफनी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बिलारी-शाहबाद मुख्य मार्ग पर शिव धर्मकांटे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो एन से 20.497 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई है। एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार अवधेश कुमार शर्मा और नवीन बरेली जिले के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी विपिन कुमार पंजाब के मोगा जिले का निवासी है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे बरेली के एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं। उसी के निर्देश पर अफीम की खेप लेकर पंजाब जा रहे थे। वहां किस व्यक्ति को डिलीवरी देनी थी, इसकी जानकारी भी उन्होंने पूछताछ में दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।