{"_id":"6af3622bbd00f0d5c604d9b5","slug":"class-6-student-dies-after-coming-into-contact-with-a-rotavator-rampur-news-c-282-1-rmp1020-184432-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रोटावेटर की चपेट में आकर छठी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रोटावेटर की चपेट में आकर छठी के छात्र की मौत
Tue, 10 Nov 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
पटवाई। पटवाई क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी पूरन के 12 वर्षीय बेटे पुनीत की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह छठी कक्षा का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, गांव के अमित खेती-किसानी करते हैं। वह मंगलवार को करीब 12 बजे अपने खेत में रोटावेटर से जोताई कर रहे थे। उस समय गांव का पुनीत उनके खेत पर पहुंच गया और रोटावेटर पर चढ़ गया। किसी कारणवश वह गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक अमित उसे रामपुर जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुनीत की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है। मामले में थाने पर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। सीओ देवकी नंदन के मुताबिक, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
000
परिवार में सबसे बड़ा बेटा था पुनीत
पुनीत अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है और उससे छोटे दो भाई हैं। पुनीत गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। उसकी मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार खेती-किसानी कर घर का पालन-पोषण करता है। करीब 10 साल पहले भी गांव में इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें चार वर्षीय आर्यन की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। एक ही प्रकार के दो हादसों से गांव में चर्चा है।