Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth beaten over a dispute regarding a drain; case registered against four individuals.

Rampur News: नाली के विवाद में युवक को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten over a dispute regarding a drain; case registered against four individuals.
सैफनी। क्षेत्र के बिचपुरी लालजी गांव में जल निकासी की नाली खोलने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने घर में घुसकर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रविंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमरपाल ने सीओ शाहबाद को बताया कि गांव के जोगेंद्र ने अपने घर के आगे बनी नाली को बंद कर रखा था, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। आरोप है कि एक नवंबर की सुबह करीब 11 बजे जब अमरपाल के भाई रविंद्र ने जोगेंद्र से नाली खोलने को कहा, तो वह आगबबूला हो गया। इसके बाद जोगेंद्र, किशनवीर, बल्लू और सतपाल गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन

आरोपियों ने रविंद्र पर हमला बोल दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed