{"_id":"68ceb46e9d01d4f9a60af439","slug":"video-video-sahakarata-taja-sa-ha-raha-dajatal-ema-pakasa-sathasayata-abhayana-para-tha-gaii-janakara-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सहकारिता तेजी से हो रही डिजिटल, एम-पैक्स सदस्यता अभियान पर दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सहकारिता तेजी से हो रही डिजिटल, एम-पैक्स सदस्यता अभियान पर दी गई जानकारी
महराजगंज विकास खंड क्षेत्र की साधन सहकारी समिति लिमिटेड हलोर में एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025 का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही उनको सहकारी समिति की सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब किसान सहकारी समिति के सदस्य बनकर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सहकारिता के डिजिटल होने से किसानों को ऋण, बीज, खाद व अन्य सुविधाएं अब तेजी से और पारदर्शी ढंग से प्राप्त होंगी। 12 सितंबर से एम-पैक्स सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत सदस्य बनने वाले किसानों का जिला सहकारी बैंकों में खाता खुलवाया जा रहा है ताकि इन किसानों को कम ब्याज पर कृषि ऋण के साथ ही बैकिंग की अन्य सुविधाएं दी जा सकें।
कार्यक्रम में शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि महराजगंज प्रभात साहू तथा जिला सहकारी बैंक महराजगंज की प्रबंधक अंकिता सक्सेना, हलोर समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, टूक समिति के अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, शिवमोहन यादव, रामशरन यादव, महेंद्र श्रीवास्तव सहित किसान रामसागर चौधरी,फूल सिंह, कुलदीप सिंह सहित किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।