{"_id":"69022a6ef6d9de848a087eb0","slug":"video-video-rayabral-ma-lparavaha10-thana-kaya-ilja-mata-ka-btha-ma-ka-tha-sacana-2025-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : रायबरेली में लापरवाही...10 दिन किया इलाज, मौत के बाद मां को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : रायबरेली में लापरवाही...10 दिन किया इलाज, मौत के बाद मां को दी सूचना
जिला अस्पताल में मनमानी और लापरवाही का बड़ा मामला बुधवार को उजागर हो गया। परदेश से लौटे युवक का 10 दिन तक इलाज किया गया। बुधवार को मौत होने के बाद इसकी सूचना मां व परिवार वालों को दी। मां ने जिला अस्पताल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाया।
सीएमओ को शिकायतीपत्र देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। सीएमओ को दिए शिकायतीपत्र में चंदापुर थाना के मऊ निवासी मनोरमा पत्नी स्व. मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि बुधवार को चंदापुर थाना से जानकारी मिली कि उसके लड़के शुभम की मौत जिला अस्पताल में हो गई है।
जिला अस्पताल पहुंची तो पता चला कि बीती 19 अक्तूबर को लड़के को एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल प्रशासन को बेटे के संबंध में पूरी जानकारी होने के बाद भी सूचना नहीं दी।
आरोप लगाया कि समय से सूचना मिल जाती तो बेटे का ठीक से इलाज करा लेते। उसकी मौत नहीं होती। जिला अस्पताल में लापरवाही बरतने वालों पर जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाए। मामले में सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा का कहना है कि जो भी शिकायत मिली है। उसकी जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।