{"_id":"6abe5ded297c8da3610263d4","slug":"video-video-rayabral-ma-gava-ma-saii-natha-ka-asara-200-bgha-thhana-ka-fasal-dab-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में गांव में सई नदी का असर, 200 बीघा धान की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में गांव में सई नदी का असर, 200 बीघा धान की फसल डूबी
तहसील क्षेत्र के बरचंदा गांव में सई नदी उफान पर है। नदी के रौद्र रूप से करीब 200 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। गांव के सभी आने-जाने वाले रास्तों में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
यह गांव बछरावां में रहकर भी अलग-थलग पड़ा है। देखने में यह उन्नाव जिले में लगता है, लेकिन सरकारी अभिलेखों में बछरावां विकास खंड में दर्ज है। ग्रामीणों के अनुसार पहले यह गांव सई नदी के इस पार था। एक बार आई भीषण बाढ़ में नदी ने अपना रास्ता बदल लिया और गांव दूसरे छोर पर चला गया। तब से यह गांव विकास से कोसों दूर है।
मौजूदा हालात में नदी के उफान से किसानों की सैकड़ों बीघा तैयार धान की फसल डूब गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान की आशंका है।
ग्रामीण बोले - निकलना हुआ मुश्किल
ग्रामीण बाबूलाल, कुलदीप, सर्वेश, लवकुश, दिलीप यादव, आशीष त्यागी, अंशु त्यागी, कृष्णपाल, देवी दयाल, देवी मिस्त्री, नेपाल लोधी, हेमराज, नाथ, सोनू सिंह, हरिप्रसाद, रामनरेश और रमेश ने बताया कि धान की फसल पूरी तरह डूब गई है। रास्तों में घुटने भर पानी भरा है, जिससे बच्चों को स्कूल और लोगों को बाजार आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। उप जिलाधिकारी आयुष अग्रवाल ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।