फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Drishyam 1 And 2 Recap Everything That Happened To Ajay Devgn Vijay Salgaonkar Before Drishyam The Conclusion

दृश्यम 3: तीसरे पार्ट से पहले याद कर लें पूरी कहानी, विजय सालगांवकर ने कैसे दो बार पुलिस को दिया चकमा?

Thu, 01 Oct 2026 06:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 01 Oct 2026 06:27 PM IST
सार

Drishyam 1 and 2 Recap: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले याद कर लीजिए कि पिछले दो पार्ट्स में विजय ने कैसे पुलिस को चकमा दिया था और अब तक स्टोरी कैसी रही। 

विज्ञापन
Drishyam 1 And 2 Recap Everything That Happened To Ajay Devgn Vijay Salgaonkar Before Drishyam The Conclusion
दृश्यम सीरीज में अब तक क्या हुआ? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2015 में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ ने दर्शकों को एक ऐसी कहानी दिखाई, जिसमें रोमांच के साथ-साथ परिवार को बचाने की जद्दोजहद भी देखने को मिली। फिल्म में विजय सालगांवकर के किरदार ने अपनी समझदारी से पुलिस को ऐसा चकमा दिया कि हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद साल 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘दृश्यम 2’ आया, जिसमें विजय की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं।
विज्ञापन

अब करीब 9 साल बाद ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के साथ यह कहानी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली है। ऐसे में अगर आपको पहली दोनों फिल्मों की कहानी ठीक से याद नहीं है, तो आइए एक बार फिर जान लेते हैं कि विजय सालगांवकर और उसके परिवार के साथ आखिर क्या हुआ था।
विज्ञापन


‘दृश्यम 1’ में क्या हुआ था?
पहली फिल्म की कहानी गोवा में रहने वाले विजय सालगांवकर और उसके परिवार की है। विजय एक केबल ऑपरेटर है और अपनी पत्नी नंदिनी और दो बेटियों के साथ एक नॉर्मल जिंदगी जी रहा है। उसकी बड़ी बेटी अंजू से गलती से पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख के बेटे सैम की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विजय अपनी बेटी और परिवार को बचाने का फैसला करता है। वह पुलिस से बचने के लिए एक ऐसी कहानी तैयार करता है, जिसे सच साबित करना आसान हो। विजय सैम की लाश को ठिकाने लगाकर उसे बन रहे नए पुलिस स्टेशन के नीचे दफना देता है।

Drishyam 1 And 2 Recap Everything That Happened To Ajay Devgn Vijay Salgaonkar Before Drishyam The Conclusion
दृश्यम - फोटो : सोशल मीडिया
विजय ने पुलिस को कैसे दिया चकमा?
विजय ने अपने परिवार के साथ मिलकर 2 अक्टूबर का एक फर्जी अलिबाई तैयार किया। उसने परिवार को इस तरह तैयार किया कि सभी लोग पुलिस के सामने एक ही कहानी बताएं।

विजय ने दावा किया कि वह और उसका परिवार 2 अक्टूबर को पणजी गए थे। वहां उन्होंने सत्संग में हिस्सा लिया, फिर पाव भाजी खाई, फिल्म देखी और एक होटल में रुके। अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को वे वापस घर लौटे।

इस पूरी कहानी को मजबूत बनाने के लिए विजय ने होटल और दूसरी जगहों से जुड़े बिल और दूसरी चीजें भी तैयार कर ली थीं। परिवार के सभी सदस्यों को कहानी अच्छी तरह याद कराई गई थी, ताकि पूछताछ के दौरान किसी के बयान में अंतर न आए।

Drishyam 1 And 2 Recap Everything That Happened To Ajay Devgn Vijay Salgaonkar Before Drishyam The Conclusion
फिल्म 'दृश्यम 2' 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 2’ में क्या हुआ?
पहली फिल्म की कहानी के करीब सात साल बाद ‘दृश्यम 2’ की कहानी शुरू होती है। विजय और उसका परिवार सोचता है कि अब सबकुछ ठीक हो चुका है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक बार फिर मुसीबत दस्तक देती है।

इस बार विजय के सामने आईजी तरुण आहलावत के रूप में नई चुनौती आती है। अक्षय खन्ना ने इस किरदार को निभाया है। तरुण क्रिमिनल साइकोलॉजी को अच्छी तरह समझता है और विजय के खिलाफ एक-एक करके सबूत जुटाने की कोशिश करता है।

विजय को अंदाजा हो जाता है कि भविष्य में अगर सैम की लाश मिल गई तो उसके परिवार की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। इसलिए वह पहले से ही एक प्लान तैयार करके रखता है।

Drishyam 1 And 2 Recap Everything That Happened To Ajay Devgn Vijay Salgaonkar Before Drishyam The Conclusion
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स
ड्रग डीलर ने बढ़ाई विजय की मुश्किल
इस बीच एक ड्रग डीलर की एंट्री होती है, जो पूरे मामले को मुश्किल बना देता है। उसके पास ऐसी जानकारी होती है, जो विजय के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

लेकिन विजय ने इस स्थिति के लिए भी तैयारी कर रखी थी। वह सैम के अवशेषों को बदलने में कामयाब हो जाता है और डीएनए टेस्ट के दौरान पुलिस को ऐसा सबूत नहीं मिल पाता, जिससे यह साबित हो सके कि बरामद अवशेष सैम के ही हैं।

सबूतों की कमी के कारण पुलिस का केस कमजोर पड़ जाता है और विजय एक बार फिर बच निकलता है।

अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में विजय की कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी और क्या इस बार भी वह अपने परिवार को पुलिस से बचा पाएगा, यह फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Drishyam 1 And 2 Recap Everything That Happened To Ajay Devgn Vijay Salgaonkar Before Drishyam The Conclusion
दृश्यम 3 अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू - फोटो : अमर उजाला
विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे अजय देवगन
  • अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार विजय सलगांवकर के रूप में वापसी कर रहे हैं। 
  • कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं। 
  • फिल्म को फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर के तौर पर पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें- दृश्यम 3: क्या 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ेगी फिल्म? एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, करोड़ों की ओपनिंग पर नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed