{"_id":"6abd65089617aed1b401351d","slug":"services-of-six-contractual-drivers-acting-arbitrarily-terminated-raebareli-news-c-101-1-slko1033-168793-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मनमानी कर रहे छह संविदा चालकों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मनमानी कर रहे छह संविदा चालकों की सेवा समाप्त
Thu, 01 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लंबे समय से डिपो से गैरहाजिर और मनमानी कर रहे छह संविदा चालकों को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने उनकी संविदा समाप्त करते हुए जमानत राशि को जब्त करने की कार्रवाई की।
पिछले मार्च माह से संविदा चालक ननके सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, अभिषेक कुमार द्वितीय, आकाश कुमार, सुशील कुमार और नरेंद्र कुमार द्वितीय बिना सूचना से काम पर नहीं आ रहे थे। संविदा चालकों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नोटिस देकर काम पर लौटने के निर्देश दिए, लेकिन चालकों ने काम पर आना तो दूर नोटिस का जवाब देना तक मुनासिब नहीं समझा। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए बुधवार को सभी चिह्नित छह संविदा चालकों को हटाते हुए उनकी जमानत राशि को जब्त कर ली गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि चालकों को कई बार काम पर लौटने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। चेतावनी दी कि ड्यूटी मं मनमानी बरतने वाले चालकों-परिचालकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सेवा से बाहर करने की सख्त कार्रवाई होगी।