{"_id":"6abd6467d65877f20d032c80","slug":"relief-from-dirty-water-and-sewer-overflows-raebareli-news-c-101-1-slko1031-168755-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंदे पानी और सीवर के ओवरफ्लो से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंदे पानी और सीवर के ओवरफ्लो से मिलेगी राहत
Thu, 01 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के नौ मोहल्लों के दस हजार लोगों को गंदे पानी और सीवर के ओवरफ्लो से जल्द राहत मिल सकेगी। इसके लिए इंदिरा नगर में बनकर तैयार सीवरेज पंपिंग स्टेशन का शुभारंभ जल्द करने की तैयारी है। इसके क्रियाशील होने से करीब दस हजार की आबादी को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
शहर के 20 से ज्यादा वार्डों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। गोड़वा गदियानी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी बनाया गया है। जहां पहुंचने वाले सीवर के पानी को शुद्ध किया जाता है। अभी तक इंदिरा नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, पुलिस लाइन, आनंद नगहर, नेहरू नगर, इंंदिरा नगर, विकास नगर, कप्तान का पुरवा, भगवंत कौर काॅलोनी मोहल्लों के दस हजार लोगों को सीवर ओवरफ्लो होने के चलते काफी परेशानी होती थी। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए जल निगम की ओर से इंदिरा नगर मोहल्ले में सीवरेज पंपिंग स्टेशन बनाया गया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सीवरेज पंपिंग स्टेशन गंदे पानी और सीवेज को नीले या ढलान वाले इलाकों से ऊपर उठाकर मुख्य सीवर लाइन या एसटीपी तक पहुंचाने का काम करेगा। पंपिंग स्टेशन भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में भरने वाले पानी और जलजमाव की समस्या को भी दूर करेगा। जहां प्राकृतिक ढलान काम नहीं करती, वहां सीवेज को ऊंचाई की तरफ पंप करके आगे बढ़ाने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन
जल निगम के अधिशासी अभियंता अफजल अली खान ने बताया कि इंदिरा नगर में सीवरेज पंपिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। इसी माह पंपिंग स्टेशन और जेल रोड की नई सीवर लाइन को चालू करा दिया जाएगा। नौ मोहल्लों के सीवर को पंपिंग स्टेशन से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। इससे नागरिकों को सीवर के ओवरफ्लो व गंदे पानी के जमाव की समस्या से राहत मिलेगी।
जेल रोड के चैंबर की सफाई शुरू
शहर के जेल रोड में बिछाई गई सीवर लाइन का शुभारंभ भी जल्द होगा। इसके लिए बुधवार से पुलिस लाइन से मामा चौराहा स्थित ओवरब्रिज तक सड़क पर बनाए गए चैंबरों की सफाई का कार्य शुरू किया गया। पूर्व सभासद पूनम तिवारी ने बताया कि जेल रोड का मरम्मत कार्य कुछ माह पहले ही पूरा कराया गया है। पहले रोड स्थित चैंबरों को ढक दिया जा रहा था। आवाज उठाने पर चैंबर सड़क से ऊपर किए गए थे। अब चैंबरों की सफाई भी कराई जा रही है। सीवर लाइन शुरू होने से नागरिकों को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी।