{"_id":"6a6a13881f127a6d88073c89","slug":"video-video-rayabral-ma-gaga-ekasaparasava-para-davaidara-sa-takarakara-palta-esayava-cara-lga-ghayal-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी एसयूवी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी एसयूवी, चार लोग घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम को तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसा तेरुखा गांव के पास किलोमीटर संख्या 496 पर हुआ। सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र के बैसवार निवासी धीरज सिंह अपने परिवार के साथ मथुरा वृंदावन से दर्शन कर घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में उनकी पत्नी रानू सिंह, बेटा अभिजीत सिंह, कंचन सिंह और भतीजी अनुष्का सिंह सवार थीं। रास्ते में एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। पिछली सीट पर बैठी अनुष्का सिंह उछलकर दूर जा गिरी।
हादसे में कंचन सिंह को छोड़कर अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।