{"_id":"6af5f42b21128bda7a0234fa","slug":"video-video-rayabral-ma-blra-na-tana-bika-ma-mara-takakara-sakayarata-garada-ka-mata-paca-ghayal-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में बोलेरो ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में बोलेरो ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पांच घायल
जगतपुर क्षेत्र के नवाबगंज के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 60 वर्षीय सुरेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में पूरे विजयी मजरे पूरबगांव निवासी सुरेश सिंह (60), पूरे गिरधारी मजरे हेवतहा नेवढ़िया निवासी विपिन (20), अभिषेक (15), शिवाशी (17), आरती (25) और एक सात वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बताया जाता है कि सुरेश सिंह आर्यन सीआरएनसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से जा रहे सिक्योरिटी गार्ड की बाइक में अज्ञात बोलेरो टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो ने दो अन्य बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जबकि पांच घायलों का उपचार किया गया। थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।