{"_id":"693ebce068a202ce41073775","slug":"video-video-rama-lkashhamanae-sata-ka-12-karaugdha-ka-ashhatathhata-ka-marataya-cara-ramajanaka-mathara-ma-haii-ghatana-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम-लक्ष्मण-सीता की 12 करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, रामजानकी मंदिर में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम-लक्ष्मण-सीता की 12 करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, रामजानकी मंदिर में हुई घटना
डलमऊ (रायबरेली)। रामपुर बरारा गांव स्थित रामजानकी मंदिर से शनिवार रात चोरों ने राम, लक्ष्मण और सीता की करीब 12 करोड़ कीमत की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी की गई। मंदिर से मूर्तियां चोरी होने की घटना से भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भक्तों का कहना है कि वर्षों पुराने मंदिर में कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। यह घटना पुलिस की सुरक्षा लापरवाही से हुई है। सीओ डलमऊ ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की।
गांव निवासी राजाराम वाजपेयी के मुताबिक वह रामजानकी मंदिर के प्रबंधक हैं। 1890 में उनके पूर्वजों ने मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर में राम-लक्ष्मण और सीता की लगभग एक क्विंटल की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित की गई थीं। रोज की तरह सुबह करीब छह बजे मंदिर पहुंचा तो देखा कि तीनों मूर्तियां गायब हैं। मंदिर के बाहर का ताला तो बंद था, लेकिन अंदर का ताला टूटा था। आशंका है कि चहारदीवारी फांदकर चोर मंदिर के अंदर घुसे।
प्रबंधक के मुताबिक आसपास मंदिरों की खोजबीन की, लेकिन नहीं दिखी। मूर्तियों की कीमत करोड़ से ज्यादा की है। इस पर घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी होते ही आसपास रहने वाले भक्तों का मजमा जुट गया। घटना से भक्तों में आक्रोश रहा। सभी का कहना था कि डलमऊ कोतवाली प्रभारी और उनके मातहतों की रात्रिगश्त में ढिलाई के चलते यह घटना हुई है।
सभी ने घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर वर्षों पुराना है। मंदिर में स्थापित की गई राम-लक्ष्मण व सीता की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हुई हैं। मंदिर प्रबंधक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए चोरों का सुराग जुटाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।