{"_id":"6abba6d9392ccd15e808f123","slug":"video-video-pakasa-ekata-ka-lkara-kaya-jaganprka-chhatarao-ka-sarakashha-sa-sabthhata-kanana-athhakara-btae-gae-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाक्सो एक्ट को लेकर किया जागरूक, छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकार बताए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पाक्सो एक्ट को लेकर किया जागरूक, छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकार बताए गए
सलोन (रायबरेली) : कस्बे के सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित भारती ने की।
मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय की न्यायाधीश मृणालिनी श्रीवास्तव और तहसीलदार अवनीश कुमार ने छात्राओं को पाक्सो एक्ट के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। न्यायाधीश मृणालिनी श्रीवास्तव ने छात्राओं को बालिकाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को कानून के माध्यम से मिलने वाली सुरक्षा और सहायता के बारे में भी जागरूक किया।
तहसीलदार अवनीश कुमार ने पाक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में दिवाकर पांडेय, मिथिलेश वर्मा, मोनिका दीक्षित, विनोद मिश्रा, आदर्श सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
संचालन प्रवक्ता विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया।कस्बे के सिटिजन पब्लिक इंटर कालेज में भी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रबंधक राकेश शुक्ला और प्रधानाचार्या मिथिलेश शुक्ला की मौजूदगी में छात्राओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं से कानून की जानकारी रखने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच सहायता लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।