फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth injured in assault dies; tension prevails

Raebareli News: मारपीट से घायल युवक की मौत, तनाव

Wed, 30 Sep 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault dies; tension prevails
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खपुरा गांव में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत क
लालगंज। पिटाई से घायल खानपुर खपुरा गांव निवासी राजेंद्र यादव (35) की सोमवार रात इलाज के दौरान एम्स में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी थी पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। दूसरे पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। युवक की मौत से गांव में तनाव है। पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। पिता की तहरीर पर 12 नामजद और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव में 21 सितंबर को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों से 16 लोग घायल हुए थे। एक पक्ष के राजेंद्र यादव (35) समेत अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर राजेंद्र को एम्स रेफर किया गया था।
विज्ञापन


रात में इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। राजेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। राजेंद्र की मौत से परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस पर लालगंज, गुरुबख्शगंज के अलावा अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते मामले में कार्रवाई नहीं की। इस दौरान लोगों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी दिखी। सभी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक के पिता रामचरन यादव का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी व बांका से हमला किया था। इसमें उनके बेटे की जान चली गई है।

सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि पिता रामचरन यादव की तहरीर पर मिथुन, ओमप्रकाश, जितेंद्र, हरिप्रसाद, सुमित, अमन, जनकदुलारी, नीतू, संगीता, सेठिया, रामसुमेर, विनोद और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गांव में स्थिति सामान्य है। लोगों को शांत करा दिया गया है।

थम नहीं रहे अपनों के आंसू
राजेंद्र की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पत्नी गुड्डी रोते-रोते बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो फिर रोने लगी। बताती हैं कि हमलावर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी व बांके से हमला किया था। उनके सामने पति को मरणासन्न कर दिया था। पुलिस का रवैया भी घटनाक्रम को लेकर ठीक नहीं रहा। पुलिस दूसरे पक्ष की मदद करती रही। युवक की मौत से बेटे आर्यन (10) और बेटी आराध्या (3) भी गमगीन हैं।


जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। राजेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर लालगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
- आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed