{"_id":"6abc1a4972e8762b07028415","slug":"power-supply-to-80-villages-disrupted-during-testing-of-incoming-feeder-raebareli-news-c-101-1-slko1032-168680-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: इनकमिंग फीडर की टेस्टिंग के दौरान 80 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: इनकमिंग फीडर की टेस्टिंग के दौरान 80 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर नंबर एक की मंगलवार को टेस्टिंग के दौरान करीब 80 गांवों की बिजली पांच घंटे तक गुल रही। गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
इनकमिंग फीडर में बिजली आपूर्ति संबंधी दिक्कत को दूर करने के लिए टेस्ट डिवीजन की टीम बुलाई गई थी। टीम ने मंगलवार सुबह 11 बजे टेस्टिंग शुरू की। इसके साथ ही उमरी, नवाबगंज, चांदमऊ, शंकरपुर, भटपुरवा, भीख, सिद्धौर, हेवतहा नेवढ़िया और साधूकुआं समेत करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
शाम पांच बजे टेस्टिंग पूरी होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि इनकमिंग फीडर की टेस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी।