{"_id":"6a9ffd1700b0c3360d009e8e","slug":"video-video-khabra-ka-asara-hayama-paipa-dalkara-biipasa-para-aavagamana-bhal-eka-sapataha-sa-btha-tha-rasata-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खबर का असर: ह्यूम पाइप डालकर बाईपास पर आवागमन बहाल, एक सप्ताह से बंद था रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खबर का असर: ह्यूम पाइप डालकर बाईपास पर आवागमन बहाल, एक सप्ताह से बंद था रास्ता
खीरों (रायबरेली)। बनपुरवा-कलुवाखेड़ा संपर्क मार्ग पर धुराई भीट के पास निर्माणाधीन बसहा नाला पुल के बाईपास में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से फसलों के जलमग्न होने और एक सप्ताह से आवागमन बंद होने की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने बाईपास की मरम्मत कराकर उसमें ह्यूम पाइप डाले और मिट्टी की भराई कर मंगलवार को ऊपर से गिट्टी डालकर आवागमन बहाल कर दिया।
विभाग के अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बाईपास की मरम्मत कराकर फिलहाल पैदल, साइकिल, बाइक और हल्के चार पहिया वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया गया है। पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण बड़े वाहनों का प्रवेश अभी वर्जित रहेगा। रास्ता खुलने से धुराई, पाहो, बनपुरवा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को राहत मिली है।
136 बच्चों को मिली राहत
पाहो स्थित राज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ब्रजेश बाजपेई ने बताया कि बाईपास बंद होने के कारण उनके विद्यालय में इसी रास्ते से आने वाले 136 बच्चे करीब एक सप्ताह से विद्यालय नहीं आ पा रहे थे। रास्ता खुलने के बाद अब बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आ-जा सकेंगे।
दो हजार बीघे फसल को नुकसान
पाहो के किसान देवीदयाल और बनपुरवा निवासी रामबरन ने बताया कि पानी भरने से करीब दो हजार बीघा खेतों में खड़ी तिल्ली, उड़द और मूंग की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। धान की फसल भी करीब 75 प्रतिशत खराब हो चुकी है। किसानों का कहना है कि यदि खेतों से अब पानी निकल जाता है तो बची हुई करीब 25 प्रतिशत धान की फसल से कुछ उपज मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से उठाकर विभाग तक पहुंचाने और आवागमन बहाल कराने में मदद मिलने पर अमर उजाला का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।