{"_id":"6abba6d26b71274ee60b30bd","slug":"video-video-jamana-vavatha-ma-ghayal-yavaka-ka-mata-gava-ma-palsa-tanata-21-satabra-ka-haii-tha-tha-pakashha-ma-marapata-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीनी विवाद में घायल युवक की मौत, गांव में पुलिस तैनात', 21 सितंबर को हुई थी दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीनी विवाद में घायल युवक की मौत, गांव में पुलिस तैनात', 21 सितंबर को हुई थी दो पक्षों में मारपीट
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खपुरा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव में 21 सितंबर को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हुए थे। एक पक्ष के राजेंद्र यादव (35) समेत अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर राजेंद्र को एम्स रेफर किया गया था। सोमवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी गुड्डी, बेटे आर्यन (10) और बेटी आराध्या (3) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे थे। विरोध करने पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इसमें राजेंद्र समेत कई लोग घायल हुए थे।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उनकी ओर से केस दर्ज नहीं किया गया। सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।