{"_id":"6af9cee807274289150464dd","slug":"video-video-ajaniata-vahana-ka-takakara-sa-tha-bika-savara-ka-mata-eka-ghayal-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में डलमऊ रोड पर बहाई गांव के निकट रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डॉक्टरों नें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। एक मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर उन्नाव जिले के दुबेपुर हरिदासी खेड़ा, बीघापुर निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र रामनाथ का पता दर्ज है। ऐसे में मृतक की पहचान लक्ष्मीनारायण के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है।
हादसे में दूसरी बाइक पर सवार पूरे पूरन मजरे चांदाटीकर निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र रामदास घायल हो गए। सुनील ने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। रविवार को जिले से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।