{"_id":"6af9cb613127a04a4307f3b0","slug":"video-rayabral-para-kavaratara-ma-algaugdhha-marajapara-aajamagaugdhha-oura-parayagaraja-jata-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: प्री-क्वार्टर में अलीगढ़, मिर्जापुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: प्री-क्वार्टर में अलीगढ़, मिर्जापुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जीते
नरेंद्र आर्य
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:40 PM IST
Link Copied
खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें प्रदेश के 16 मंडलों की टीमों के साथ आगरा छात्रावास की टीम भी हिस्सा ले रही है, जिनमें 248 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरे दिन रविवार को सुबह से शाम तक कुल 15 मैच खेले गए, जिनमें 11 लीग मैच और चार प्री-क्वार्टर मैच शामिल हैं।
प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में अलीगढ ने चित्रकूट को 25-23 से और मिर्जापुर ने लखनऊ को 25-7 से पराजित किया, वहीं आजमगढ़ ने अयोध्या को और प्रयागराज ने मुरादाबाद को शिकस्त दी। इसके पहले खेले गए लीग मैचों में वाराणसी ने बस्ती को 26-3 से, आगरा छात्रावास ने गोरखपुर को 48-37 से, आगरा मंडल ने देवीपाटन (गोंडा) को 41-27 से, मेरठ ने चित्रकूट को 41-27 से, प्रयागराज ने सहारनपुर को 46-41 से, आजमगढ़ ने मिर्जापुर को 39-26 से, मुरादाबाद ने बस्ती को 22-2 से, आगरा छात्रावास ने लखनऊ को 34-5 से, आगरा मंडल ने अयोध्या को 31-11 से, मेरठ ने बरेली को 30-10 से और अलीगढ़ ने प्रयागराज को 35-37 से हराया।
उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निर्णायकों में सुरेश कुमार सिंह, माया प्रसाद राय, शराफत अली, एसएस शुक्ला, पुनीत तेवतिया, सीजी शुक्ला, अनूप शुक्ला, टिंकू कुमार, राधेश्याम पटेल, बृजेश, पीयूष, राम अवध वर्मा, अजय मिश्रा, हिमांशु, नीतू गुप्ता, मनीषा, अंजली वर्मा, प्रतीक्षा, क्षमा वर्मा, प्रांजलि पटेल शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।