{"_id":"6b0acbf5aaee95ffe701a87b","slug":"video-forms-were-filled-out-at-polling-booths-in-raebareli-for-inclusion-of-names-in-electoral-roll-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर बूथों पर भरे गए फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर बूथों पर भरे गए फॉर्म
रायबरेली में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत क्षेत्र में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के साथ ही संशोधन और स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर बीएलओ ने मौजूद रहकर मतदाताओं के आवेदन फॉर्म भरवाए।
शहर में आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज में शिविर लगा। गुदवाया में जूनियर हाईस्कूल में बूथ संख्या 424, 425, 426 और 427 पर बीएलओ दीपमाला, रीता मौर्य, सरोज यादव और शैलेन्द्र कुमार ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाए। इस दौरान पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन लिए गए। वहीं सूची में नाम, पता आदि की त्रुटियों को ठीक कराने और स्थान परिवर्तन से संबंधित फॉर्म भी जमा किए गए।
बीएलओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके साथ ही सूची में दर्ज विवरणों को सही कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।