{"_id":"6b0a6c36c56e70b9aa03e375","slug":"video-chandigarh-municipal-corporation-election-congress-releases-first-list-30-names-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, 30 नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, 30 नाम शामिल
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की ओर से जारी सूची में पार्टी ने पुराने पार्षदों के बजाय नए नामों को प्राथमिकता दी है।
सूची में अनुसूचित जाति, सामान्य और महिला आरक्षित वार्डों के हिसाब से उम्मीदवार उतारे गए हैं। पांच वार्डों में पार्टी ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
कांग्रेस की सूची में वार्ड नंबर 1 से मलकीत सिंह, वार्ड 2 से अमनदीप कौर निज्जर, वार्ड 4 से संगीता कांगड़ा, वार्ड 5 से प्रदीप शर्मा और वार्ड 6 से सुरजीत सिंह ढिल्लों को टिकट दिया गया है। वहीं वार्ड 7 से मुकेश राय, वार्ड 8 से जन्नत जहां नैना, वार्ड 9 से सुमेरी लाल पारचा और वार्ड 10 से रंजोत सिंह चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने वार्ड 11 से कमल बराड़, 12 से सचिन गलाव, 13 से नंदिता हुड्डा, 14 से कुलदीप कुक्की, 15 से लव कुमार, 16 से उषा, 17 से मोनिका नागपाल, 18 से तरुणा मेहता और 19 से सोनिया गुरचरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
इसी तरह वार्ड 21 से राजनदीप कौर, 22 से मुकेश गोयल, 23 से प्रेम लता, 24 से चरणजीत विर्क, 26 से कमलेश बनारसी दास, 27 से दलविंदर सैनी, 28 से राजिंदर हिंदुस्तानी, 30 से रश्मि प्रिंटा, 31 से रामचंदर यादव, 33 से विजय राणा, 34 से गुरप्रीत गैबी और 35 से जे.जे. सिंह को टिकट दिया गया है।
25 नए नाम, पांच पुराने पार्षदों को दोबारा मौका
30 उम्मीदवारों में करीब 25 नाम ऐसे हैं जो 2021 में चुने गए पार्षदों की सूची में नहीं थे। वहीं पांच उम्मीदवार मौजूदा नगर निगम सदन के पुराने पार्षदों में शामिल हैं।
इन पांच नामों में सचिन गलाव, तरुणा मेहता, प्रेम लता, रामचंदर यादव और गुरप्रीत गैबी शामिल हैं। इनमें रामचंदर यादव को इस बार वार्ड बदलकर टिकट दिया गया है। वह 2021 में वार्ड 15 से पार्षद चुने गए थे, जबकि अब वार्ड 31 से चुनाव लड़ेंगे। सचिन गलाव वार्ड 13 के बजाय वार्ड 12 से मैदान में हैं। तरुणा मेहता और प्रेम लता को क्रमशः वार्ड 18 और 23 से फिर मौका मिला है। गुरप्रीत गैबी भी पुराने पार्षद हैं।
भाजपा और कांग्रेस के बीच 21 वार्डों में सीधा मुकाबला
दोनों दलों की घोषित सूचियों को मिलाकर देखें तो भाजपा के 23 और कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों में से 21 वार्ड ऐसे हैं, जहां दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे कई सीटों पर राजनीतिक पृष्ठभूमि और पुराने चुनावी अनुभव के आधार पर मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है।
प्रमुख नाम
वार्ड 12 – सौरभ जोशी: मौजूदा मेयर और वकील हैं। उनके सामने कांग्रेस के सचिन गलाव होंगे, जो 2021 में पार्षद चुने गए थे।
वार्ड 10 – देवेंद्र बबला: पूर्व कांग्रेस नेता हैं। जनवरी 2022 में पत्नी हरप्रीत कौर बबला के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी इस वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। उनके सामने कांग्रेस के रंजोत सिंह हैं।
वार्ड 18 – राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू): तीन बार पार्षद रह चुके हैं और कार डीलर के रूप में भी उनकी पहचान है। उनके सामने कांग्रेस की तरुणा मेहता हैं, जो मौजूदा पार्षद हैं।
वार्ड 27 – गुरबख्श रावत: पूर्व कांग्रेस नेता और पार्षद रह चुकी हैं। इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने उनके सामने दलविंदर सैनी को उतारा है।
वार्ड 33 – कंवरजीत सिंह राणा: मौजूदा पार्षद हैं और तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके सामने कांग्रेस के विजय राणा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।