Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chirag Paswan thundered in Raebareli saying that Rahul Gandhi turned his back on people when they needed him

यूपी चुनाव 2027: रायबरेली में गरजे चिराग पासवान, बोले- लोगों को जब जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी ने दिखाई पीठ

Sat, 28 Nov 2026 08:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 08:45 PM IST
सार

रायबरेली में लोजपा के स्थापना दिवस पर चिराग पासवान ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने 2027 के चुनाव के लिए सभी 403 सीटों पर संगठन मजबूत करने, जरूरत पड़ने पर अकेले चुनाव लड़ने और चौखट-चौखट चिराग अभियान चलाने का एलान किया।

विज्ञापन
Chirag Paswan thundered in Raebareli saying that Rahul Gandhi turned his back on people when they needed him
रायबरेली में गरजे चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर रायबरेली के जीआईसी मैदान से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने रायबरेली में स्थापना दिवस मनाने का फैसला काफी सोच-समझकर लिया है। 

विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि मेरी उपस्थिति ऐसी धरती पर है, जहां के जनप्रतिनिधियों ने देश को नेतृत्व देने का काम किया है। आज भी विपक्ष का नेतृत्व यहां के जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। उनकी पार्टी ने उन्हें आइना दिखाने का काम किया है। उनके क्षेत्र में इस तरह की समस्याएं तब हैं, जब उन्होंने वर्षों से जिले का नेतृत्व किया। उनका नेतृत्व दर्शाता है कि कांग्रेस व उनके नेताओं ने वोटबैंक की राजनीति करने का काम किया है। 

विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी ने पीठ दिखाई

उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि झूठा प्रचार, लोगों को डराकर, धमकाकर वोट छीनने का काम किया, लेकिन लोगों को जब उनकी जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी ने पीठ दिखाने का काम किया। सवाल पूछा कि एक के बाद एक यहां पर घटनाएं घटीं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष कितनी बार यहां आए? राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के मुद्दों को कभी भारत की संसद में उठाने का काम नहीं किया। अपने मुद्दे तो भूल जाएं, वह दूसरों को भी संसद में मुद्दा उठाने का मौका नहीं देते। सदन नहीं चलने देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान की जिस प्रति को राहुल संसद में लहराने का काम करते हैं, उसी संविधान के आधार पर चलने वाली भारत की संसद में गतिरोध लगाने का काम राहुल व कांग्रेस के नेताओं की ओर से लगातार किया जा रहा है। यह दर्शाता है कि राहुल की सोच ही सिर्फ झूठ बोलो वोट पाओ है। 

Trending Videos

मैं राहुल गांधी से पूछूंगा कि क्या आरक्षण समाप्त हुआ?

चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि आज मैं उनसे पूछूंगा कि प्रभु ढाई साल हो गए। इसी मंच से आकर बोलते थे ना, कि संविधान की हत्या हो जाएगी। आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा, लोकतंत्र समाप्त कर दिया जाएगा। आज कहां संविधान की हत्या हुई, कहां आरक्षण समाप्त हुआ। सिर्फ यह लोग झूठ बोलकर वोट हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। आज रायबरेली में आकर यहां उन्हें आइना दिखाने का काम किया है। 

उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रण पत्र और उनकी पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाए। कहा कि उन्होंने अपने प्रण के जरिए स्वीकार किया है कि पिछले सपा शासनकाल में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और अत्याचार को काफी बढ़ावा मिला। सपा के प्रण पत्र में गुंडई बर्दाश्त न करने का वादा करना उसके पुराने शासनकाल की पोल खोलता है।

अकेले भी चुनाव मैदान में उतर सकती है लोजपा

आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन पर चिराग ने कहा कि इस पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपना संगठन मजबूत करने में जुटी है। जरूरत पड़ने पर अकेले भी चुनाव मैदान में उतर सकती है। 

लोजपा को भाजपा की बी-टीम कहे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल बहुजनों, भीम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की टीम है। जनता के बीच सीधे पहुंचने के लिए प्रदेशभर में चौखट-चौखट चिराग अभियान चलाने का भी एलान किया गया है। मंच के जरिये चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधने के साथ ही समाज के लोगों को एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed