Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Union Minister Chirag Paswan has arrived in Raebareli he deliver political message regarding 2027 elections

रायबरेली: जीआईसी मैदान पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जनसभा में 2027 चुनाव को लेकर देंगे सियासी संदेश

Sat, 28 Nov 2026 04:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 04:33 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रायबरेली के जीआईसी मैदान पहुंचे। यहां पार्टी के स्थापना दिवस पर बहुजन भीम संकल्प समागम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Union Minister Chirag Paswan has arrived in Raebareli he deliver political message regarding 2027 elections
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को रायबरेली पहुंचे। यहां वह शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज किया है।
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। पार्टी की ओर से अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायबरेली के जीआईसी मैदान में होने वाला बहुजन भीम संकल्प समागम भी इसी रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

स्थापना दिवस पर बहुजन और भीम संकल्प का संदेश

पार्टी के इस आयोजन में बहुजन और भीम संकल्प के जरिए सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की तैयारी है। अब सबकी निगाहें चिराग पासवान के संबोधन पर टिकी हैं। उनके भाषण में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रुख सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed