Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
रायबरेली: साइकिल अनियंत्रित होने से बसहा नाला में गिरा दुकानदार, डूबकर मौत खीरों से दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहा था अजय, हादसे से परिवार में मचा रोना पिटना
{"_id":"6a9ffa768a2f0d11f50f1a63","slug":"video-rayabral-saikal-anayatarata-hana-sa-bsaha-nal-ma-gara-thakanathara-dabkara-mata-khara-sa-thakana-ka-samana-kharathakara-ghara-lta-raha-tha-ajaya-hathasa-sa-paravara-ma-maca-rana-patana-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: साइकिल अनियंत्रित होने से बसहा नाला में गिरा दुकानदार, डूबकर मौत खीरों से दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहा था अजय, हादसे से परिवार में मचा रोना पिटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: साइकिल अनियंत्रित होने से बसहा नाला में गिरा दुकानदार, डूबकर मौत खीरों से दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहा था अजय, हादसे से परिवार में मचा रोना पिटना
रायबरेली: थाना क्षेत्र के हरदी गांव के पास मंगलवार दोपहर बसहा नाला पुल के निकट साइकिल अनियंत्रित होने से गहरे पानी में गिरकर दुकानदार की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब 10 फीट गहरे पानी से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरदी गांव निवासी अजय कुमार बाजपेई (45) पुत्र स्वर्गीय केशव चंद्र बाजपेई घर के पास गुमटी रखकर परचून की दुकान चलाता था। मंगलवार को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए करीब 10 बजे साइकिल से खीरों गया था। सामान खरीदने के बाद दोपहर करीब एक बजे वह हरदी-दुबिनखेड़ा मार्ग से घर लौट रहा था। बसहा नाला पुल के पास पहुंचते ही अचानक उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
सड़क से गुजर रही एक महिला राहगीर ने हादसा देखा तो दौड़कर गांव पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर अजय को करीब 10 फीट गहरे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पत्नी नीलम ने बताया कि अजय घर से खीरों दुकान का सामान लेने की बात कहकर निकले थे। दोपहर करीब दो बजे गांव के लोगों से बसहा नाला में डूबने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचीं, पति की मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद पत्नी नीलम, पुत्र चमन बाजपेई, बड़े भाई अशोक कुमार व अनिल कुमार तथा बहनों मालती, सरला, मधू, कंचन और सोनी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।