फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The railway track at platform number one was replaced

Raebareli News: प्लेटफॉर्म नंबर एक की रेल पटरी बदली

Mon, 21 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The railway track at platform number one was replaced
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक की रेल लाइन की पटरी बदलते कर्मचारी।
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक की रेल पटरी बदलने का काम कराया गया। पटरी के मानक के अनुरूप न होने वाले हिस्से को काटकर हटाया गया और उसकी जगह नई पटरी लगाई गई। करीब दो घंटे तक चले इस काम के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से किसी ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे काम पूरा होने के बाद पहली ट्रेन पंजाब मेल प्लेटफॉर्म पर पहुंची।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म और आठ रेल लाइनें हैं। सभी रेल लाइनों से ट्रेनों का आवागमन होता है, जबकि यात्री ट्रेनों का ठहराव चार प्लेटफॉर्म पर होता है। रेल लाइनों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, ताकि खामी मिलने पर उसे समय रहते दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक की रेल लाइन की पटरी के एक हिस्से में खामी मिली थी। रविवार को खराब हिस्से को काटकर अलग किया गया और उसकी जगह नई पटरी लगाई गई। जोड़ वाले हिस्से पर वेल्डिंग भी कराई गई। काम के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया, जिससे रेल लाइन पर किसी ट्रेन का संचालन न हो सके। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) राम शंकर ने बताया कि पटरी के खराब हिस्से को हटाकर नया हिस्सा लगाया गया है। काम के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed