{"_id":"6ab03a129edf5af49701d592","slug":"baba-used-to-make-fun-of-me-thats-why-i-killed-him-raebareli-news-c-101-1-slko1031-167932-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाबा मजाक उड़ाते थे... इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाबा मजाक उड़ाते थे... इसलिए मार डाला
Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पूरे भवानीपुर मजरे रामपुर गहिरखेत गांव निवासी परमेश्वर यादव (90) की हत्या के मामले में आरोपी पोते सरवन यादव को रविवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाबा की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बाबा अक्सर उसका मजाक उड़ाते हुए कहते थे कि वह जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा। इस बात से उसे काफी ठेस पहुंचती थी। इसी आक्रोश में उसने बाबा को मार डाला।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे परमेश्वर घर के बाहर तखत पर सो रहे थे। इसी दौरान सरवन ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से परमेश्वर घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया, जहां शनिवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर डलमऊ कोतवाली में पोते सरवन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया था। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि पूछताछ में सरवन ने कहा कि वर्ष 2016 में उसके पिता रामशंकर की मौत के बाद बाबा उसके परिवार का ध्यान नहीं रखते थे।
विज्ञापन
परिवार की कृषि भूमि पर बाबा ही खेती करते थे। खेती से होने वाली उपज और आय में उसे और उसके परिवार को हिस्सा नहीं देते थे। इसके अलावा बाबा गांव के लोगों के सामने उसका मजाक उड़ाते हुए कहते थे कि वह जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा।
पुलिस के अनुसार, इन बातों को लेकर सरवन के मन में काफी समय से आक्रोश था। इसी वजह से उसने बाबा पर हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।