{"_id":"6a967bddd86c92b1990e6f56","slug":"video-rayabral-ma-pana-sa-ghara-talka-ka-parava-nava-ka-sahara-jathaga-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में पानी से घिरा तिलक का पुरवा, नांव के सहारे जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में पानी से घिरा तिलक का पुरवा, नांव के सहारे जिंदगी
रायबरेली में अमावां क्षेत्र के तिलक का पुरवा मजरे बघेल गांव पानी से घिर गया है। न सिर्फ रास्ते में पानी भरा है, बल्कि घरों को आसपास तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था कराई गई, लेकिन इसे चलाने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण खुद जान जोखिम में डालकर नाव से आते-जाते हैं। पिछले दिनों से बारिश हो रही है। इससे गांव के देशराज सिंह, शिवदेवी सिंह, सोमाली सिंह, लाल सिंह, भीम, अनमोल, जयचंद, सुखनंदन, जितेंद्र के घर तक पानी पहुंच गया है। इससे निकलना दुश्वार है। सबसे ज्यादा विद्यालय जाने वाले बच्चों को होती है। कहा कि गांव के पास से निकले रास्ते में पानी भर गया है। इससे बैंखरा, डीहे, मियां का पुरवा, तिलक का पुरवा, लोनार, बघेल, खैरहना, मोहब्बत नगर, झाखरी, पहरेमऊ गांव के लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। ओंकार सिंह, जितेंद्र यादव, मुकेश सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, अजमेर सिंह, विजयराज ने समस्या पर नाराजगी जताई और समस्या को दूर कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।